
साल 2022 बॉलीवुड के लिए बेहद खराब रहा लेकिन साल 2023 बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा होने वाला है आने वाले साल में पर्दे पर बॉलीवुड की फ्रेश जोड़ियां स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी. फैंस भी इस जोड़ियों को देखने का इंतजार कर रहे हैं इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर नयनतारा तक का नाम शामिल है जो पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे.
आदिपुरुष:साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इस फिल्म में नजर आने वाली हैं गौरतलब है कि दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी. फैंस इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हो रहे हैं.
जवान:बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा भी पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. दोनों फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं फिल्म साल 2023 में सिनेमा घर में दस्तक देगी.शाहरुख के साथ इस फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं.
मैदान :बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन और प्रियामणि एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे दरअसल दोनों फिल्म मैदान में लीड रोल प्ले करते हुए नजर आएंगे फैंस इस जोड़ी को पर्दे पर पहली बार देखने के लिए तैयार है.
एनिमल:बॉलीवुड के हैंडसम हंक यानी रणबीर कपूर और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना भी एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे बता दे कि दोनों के फैंस इस फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है यह जोड़ी पहली बार पर्दे पर धमाल मचाते हुए नजर आएगी.
किसी का भाई किसी की जान:बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और साउथ ऐक्ट्रेस पूजा हेगडे भी पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी दरअसल दोनों फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले हैं फिल्म साल 2023 में रिलीज होने वाली है. सलमान खान के साथ इस फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में पूजा हेगडे सलमान खान के साथ लीड किरदार प्ले करते हुए नजर आएंगी